
पूर्णिया : ग्रुप लोन के नाम पर सैकड़ो रुपए के ठगी का मामला सामने आया है. कई गांव से 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष अपनी शिकायत लेकर मधुबनी थाना कृष्णापुरी यादव टोला निवासी उमेश यादव के खिलाफ आवेदन देने मधुबनी थाना पहुंचा, मधुबनी थाना प्रभारी ने कहा कि आपका घर जिस थाना में है वहां पर उनके खिलाफ शिकायत करें, फिर सभी पुरुष एवं महिलाएं के नगर थाना पहुंची, पीड़ित महिलाओं ने थाना में आवेदन देकर कहा कि उन लोगों का बंधन बैंक में ग्रुप लोन चल रहा था उमेश यादव टीम लीडर भी था .
उसने 100 से अधिक महिलाओं से किसी से एक लाख तो किसी से डेढ़ लाख किसी से 50000 रुपया बहला फुसला कर ठग लिया और गायब हो गया . उन लोगों ने कहा कि जब वे लोग उनके घर पर गए तो पहले बोला गया कि मकई बेच कर रूपए दे देंगे. लेकिन अब धमकी दे रहा है कि जहां जाना है जाओ कोई रुपया वापस नहीं होगा . सभी का कहना है की कहाँ से इस लोन की राशि दे पाएंगे. बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट बार-बार उनके घर पर कलेक्शन के लिए आ रहे हैं. उसने नकली हस्ताक्षर कर रुपया उठा लिया है. वही नगर थाना की पुलिस जांच में जुटी गई है

