
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राबड़ी देवी के बयान कि बांग्ला खाली नहीं करूंगी जिस पर उन्होंने कहा कि था कि हर किसी को अपने हिसाब से बयान देना चाहिए इस तरह के बयान से बचना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में इस तरह की अनर्गल बयानबाजी की कोई अनुमति नहीं है.उन्होंने बंगाल और टी एमसी के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि कहीं पर भी पत्थरबाजी या हिंसा लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है.कुशवाहा ने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही अपनी बात रखी जानी चाहिए.मीडिया में उठ रहे सवालों के जवाब में, उन्होंने एमएलसी चुनाव और सीटों पर दावेदारी के संबंध में कहा कि पार्टी सार्वजनिक मंच पर बार-बार दावे नहीं करती, बल्कि जहां जरूरत होती है वहां अपनी बात रखा हूं.प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति और संगठन को चुनाव लड़ने का अधिकार है.जनता ही इसके लिए निर्णय करेगी.

