पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन शूटर ढेर

पटना में शुक्रवार की सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। करीब 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है। तीनों अपराधियों पर पंचायत समिति अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में शामिल होने का आरोप था। बताया जा रहा है कि तीनों पेशेवर शूटर थे और सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देते थे। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली से मनेर थाने के SHO रजनीश कुमार भी घायल हो गए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास की है।दरअसल, शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ करीब 24 राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस की ओर से भी 18 राउंड गोलियां चलाई गईं।

करीब 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपराधियों को चारों तरफ से घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधियों को गोली लगी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों घायल अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस मुठभेड़ में मनेर थाना प्रभारी रजनीश कुमार के हाथ में भी गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पटना एसपी कार्तिकेय शर्मा ने क्या बताया?

पटना एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से क्राइम प्रिवेंशन के तहत ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी। इसी क्रम में एसटीएफ और जिला पुलिस बल की अलग-अलग टीमें इलाके में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ अपराधी शेरपुर इलाके में मौजूद हैं। इनका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ खत्म होने के बाद मौके से तीन अपराधियों को घायल अवस्था में बरामद किया गया, जिन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।

तीनों अपराधियों की पहचान

मारे गए अपराधियों की पहचान राजेश शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव के रूप में हुई है।

  • जेपी यादव दानापुर के खगौल रोड का रहने वाला बताया जा रहा है।
  • बबलू कुमार मनेर थाना क्षेत्र के सुअरमरवा का निवासी था और वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर फार्म में रह रहा था।
  • राजेश शर्मा शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं।हत्या की वारदात से जुड़ा है पूरा मामला.दरअसल, बीते 19 अक्टूबर की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पिंटू कुमार उर्फ रंजीत कुमार अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।बताया जाता है कि अपराधियों ने करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाई थीं। इस गोलीबारी में पंचायत समिति अध्यक्ष संजीत कुमार की मौत हो गई थी, जबकि प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार भी गोली लगने से घायल हुए थे। उनका इलाज जारी था।इस वारदात के पीछे पंचायत चुनाव से जुड़ी राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में आपसी विवाद और चुनावी रंजिश के एंगल से भी जांच की थी।आगे की कार्रवाई फिलहाल मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। तीनों अपराधियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही बरामद हथियारों और तीनों अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

Next Post

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान से बिहार में सियासी घमासान

Fri Nov 6 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासत तेज है। एक तरफ विपक्ष इसे लोकतंत्र और मताधिकार पर हमला बता रहा है, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसे मतदाता सूची को शुद्ध करने की संवैधानिक प्रक्रिया बता रही है। इसी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें