
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को एक ही सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी. 28 विषयों में 1253 पदों के लिए हो रही परीक्षा में 114955 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा प्रदेश के 10 जनपदों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, जौनपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में कराई जाएगी.

