विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत कार्य तेजी , 7 जून पहले शुरू होगा आवागमन

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर युद्धस्तर पर काम जारी है. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज सेतु पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नया हिस्सा सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है वहीं तकनीकी ऑडिट में चिन्हित अन्य हिस्सों पर भी लॉन्चिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है.अब अंतिम लॉन्चिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है और उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है जिससे पुल पर सुरक्षित यातायात संचालन के लिए पहुंच पथ निर्माण लाइनिंग-मार्किंग और तकनीकी जांच जैसे कार्य हो सके . जिलाधिकारी ने कहा कि BRO, पुल निर्माण निगम और तकनीकी टीम लगातार दिन-रात काम कर रही है प्रशासन का लक्ष्य 7 जून 2026 से पहले हर हाल में पुल पर आवागमन शुरू करना है .

Next Post

प्रयागराज : असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा कल

Sat May 30 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को एक ही सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी. 28 विषयों में 1253 पदों के लिए हो रही परीक्षा में 114955 अभ्यर्थी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें