महज 12 घंटों के अंदर रहुई थाना क्षेत्र इलाके के पुन्हा गांव में दो गोलीबारी की घटना घटी है। गौरतलब है कि देर शाम घर जाने के दौरान मसूदन चौधरी को पूर्व के विवाद को लेकर शंकर चौधरी के द्वारा गोली मार दी गई थी। इससे मसूदन चौधरी गंभीर जख्मी हो गया था उसे बेहतर इलाज के लिए गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शंकर चौधरी और अनिल चौधरी के परिवार के बीच पिछले कई महीनों से पूर्व का विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर देर रात तक मसूदन चौधरी को गोली मार दी गई। मसूदन चौधरी को गोली लगने के बाद उसके परिजन काफी आक्रोशित थे और कुछ घंटे के बाद ही गोली मारने वाले का शव सोनसा खंधा से पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर से एक लोडेड पिस्टल 43 सौ रुपये नगद रुपए भी बरामद किए गए हैं। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या के प्रयास के बदले हत्या करने की बु आ रही है। वहीं डीएसपी विधि व्यवस्था सुशील कुमार ने बताया कि युवक मसूदन चौधरी को गोली मारने के बाद वह भागा था और उसने तनाव में आकर खुद के सिर में गोली मार ली। बहरहाल मामला चाहे जो भी हो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
Next Post
आरसीपी सिंह की आस टिकी है दिल्ली आलाकमान पर
Mon May 30 , 2022
Share on Facebook Tweet it Email राज्यसभा की टिकट कटने के बाद पहली बार आरसीपी सिंह ने कहा, नीतीश का आभार प्रकट करना चाहेंगे ,25वर्ष से साथ काम कर रहे है कल का उनका निर्णय सोच समझकर पार्टी के हित में लिया,लेकिन एक बात स्पष्ट करना चाहता हूँ ,मैं संगठन […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें
-
July 20, 2024
नालंदा : संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला
-
December 14, 2025
जहानाबाद के न्यू बाइपास के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा
-
May 10, 2022
चचेरे भाई ने रिश्तों को किया तार तार
