पिता के दूसरी शादी से नाराज पुत्र ने पिता को मारी गोली

जहानाबाद : काको थानात्र के मिश्र-बिगहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ पिता के दूसरी शादी करने से नाराज था पुत्र ,कुछ दिनों से पिता पुत्र में जमीनी विवाद चल रहा था. मौका देखकर पुत्र ने अपने पिता को चार गोली मारी. पिता को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, राजू कुमार ने दो शादियां की हैं. गोली चलाने का आरोपी रितेश कुमार, राजू की पहली पत्नी का बेटा बताया जाता है. पिता-पुत्र के बीच महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में सोमवार को हिंसक रूप ले लिया.बताया जाता है कि घटना के समय राजू कुमार अपने खलिहान में काम कर रहे थे.

इसी दौरान आरोपी पुत्र रितेश वहां पहुंचा और पिता से कहासुनी करने लगा, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश ने अपने पिता को चार गोलियांमार दीं . गोली लगते ही राजू कुमार खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया .गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजू कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.

Next Post

जीतन राम मांझी का वायरल वीडियो AI से बनाई गयी है -हम

Sun Dec 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email गयाजी : जीतन राम मांझी के एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी हलकों में चर्चा तेज़ हो गई है. वायरल वीडियो में दिए गए बयान को लेकर जब मीडिया ने उनके ही दल के अतरी विधायक रोमित कुमार से सवाल किया, तो उन्होंने वीडियो […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें