
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात किया है .कुछ दिन पहले चिराग पासवान के कार्यकर्ता राजधानी पटना में पोस्टर लगाए थे जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है . पोस्ट में लिखा गया था चिराग के स्वागत को बिहार है तैयार.दंगा फसाद ना बवाल चाहिए बिहार को चिराग चाहिए. इस पंच लाइन के बाद आज नीतीश कुमार से चिराग मुलाक़ात किए . चिराग मुख्यमंत्री और खुद अपना फोटो सोशल मीडिया पर भी डाले हैं .आज पटना के ज्ञान भवन में चिराग पासवान का एक कार्यक्रम भी है . दिल्ली से जब पटना पहुंचे ओर सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात किया है और यह संदेश देने की कोशिश की है कि जो कुछ भी हमारे नेता और कार्यकर्ता पोस्टर लगाकर कह रहे हैं वैसा कुछ नहीं है बिहार एनडीए के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ही है और रहेगें .

