रोहतास जिले के पीयूष राज एशियन एथलेटिक्स में रचा इतिहास

रोहतास जिले के पीयूष राज एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बिहार समेत जिलेवासियों में जश्न का माहौल है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रवीन्द्रण शंकरण ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।हॉन्गकॉन्ग चीन में आयोजित 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 4×400 मीटर रिले रेस में 3:05.54 सेकेंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय 4×400 रिले टीम में रोहतास बिहार के पीयूष राज समेत सैयद सबीर, रंजीत कुमार व मोहम्मद अशफाक शामिल थे।सम्राट चौधरी ने X पर लिखा है कि बिहार के प्रतिभाशाली एथलीट पीयूष राज ने 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पीयूष इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी हैं। उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हॉन्गकॉन्ग (चीन) में आयोजित प्रतियोगिता की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में भारतीय टीम ने 3:05.54 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

Next Post

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन शूटर ढेर

Fri Nov 6 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना में शुक्रवार की सुबह-सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। करीब 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है। तीनों अपराधियों पर पंचायत समिति अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या में शामिल होने […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें