
सीतामढ़ी : सहियारा थाना स्थित एक पेट्रोल पंप पर उसके कर्मियों के द्वारा एक पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है . जिसमें एक चौकीदार की पेट्रोल पंप कर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी है . चौकीदार पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचा था. चौकीदार ने तेल डालने को कहा लेकिन पंपकर्मी ने गलती से ज्यादा का तेल भर दिया.जिससे इस गलती से नाराज़ चौकीदार ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया, लेकिन इसके बाद तो पंपकर्मी ने चौकीदार कि पिटाई कर दी.कर्मचारी की पिटाई के बाद पेट्रोल पंप के अन्य कर्मियों और मैनेजर ने मिलकर चौकीदार को थप्पड़ पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिए.

