
गया : भाजपा विधायक. प्रेम कुमार के खिलाफ अब भाजपाइयों ने ही मोर्चा खोल दिया है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध जताते हुए कहा कि प्रेम कुमार पिछले 35 सालों से लगातार विधायक बने हुए हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किये , जिससे जनता को लाभ हो.वहीं विरोध कर रहे भाजपा नेता सुनील कुमार ने कहा कि अब वक्त बदल गया है, पार्टी में युवाओं को आगे लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि. प्रेम कुमार को अब केंद्र की राजनीति करनी चाहिए और विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी किसी युवा, ऊर्जावान कार्यकर्ता को सौपदेनी चाहिए .

