राहुल गांधी पर ललन सिंह का बड़ा हमला

कैमूर : ललन सिंह ने कहा पहले के भारत और अभी के भारत में बहुत अंतर है, 2014 से पहले भारत ताकतवर देश के आगे घुटने टेक देते थे, लेकिन अब भारत के आगे दूसरा देश घूटना टेकता है.राहुल गांधी पर कहा दलित के घर जाकर फोटो खिंचवाने से कोई नेता नहीं बन जाता. जो कोई कार्य नहीं करता है वही अपनी पीठ थपथपाता है.ललन सिंह ने कहा राहुल गांधी कभी जन नेता नहीं बनेंगे,फोटो खींचाने से और दलित बस्ती में बैठकर फोटो सोशल मीडिया पर डालने से कोई नेता नहीं बनता है.प्रधानमंत्री जी ने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बहुत काम किया है और नारा दिया था आत्मनिर्भर भारत.

हर क्षेत्र में मोबाइल हो टेक्नोलॉजी हो या चंद्रमा पर जाने की बात हो या देश की सुरक्षा की बात हो रक्षा के उपकरण के निर्माण का सवाल हो, हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना सरकार किया है .अभी उसका परिणाम है कि आईएमएफ का जो परिणाम आया है पूरे विश्व का मुद्रा कोष देखा करता है। उसने बताया कि भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथी अर्थव्यवस्था में चला गया. यह सब प्रधानमंत्री की बदौलत हुआ है.

सभी ने ऑपरेशन सिंदूर को देखा है देश की जनता को उस पर गर्व है। पहलगाम में प्रधानमंत्री मधुबनी आए थे जहां मोदी जी ने कहा था जिसने हमारे बहन का सिंदूर उजाड़ा है। उनके यहां घुसकर उनके सिंदूर का बदला लिया है. जब हमने आतंकवादियों को मारा तो पाकिस्तान ने तुर्की और चीन से ड्रोन से भारत पर हमला करना शुरू किया. लेकिन हम किसी से अब नही डरने वाले है .2005 में जब हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने थे ना रोड था, ना बिजली थी, ना कोई व्यवस्था थी. शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. अपहरण का उद्योग चलता था, 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनते हैं 2006 में महिलाओं को आरक्षण दे दिया गया. अनुसूचित जाति जनजाति का आरक्षण बहाल हुआ. नीतीश कुमार जी ने बिहार को बदल कर रख दिया है .

Next Post

नीतीश नहीं चाहते वक़्फ़ संसोधन क़ानून लागू हो-अशफ़ाक़ करीम

Wed May 28 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email JDU नेता अशफ़ाक़ करीम का बड़ा बयान नीतीश नहीं चाहते वक़्फ़ संसोधन क़ानून लागू हो.बिना नीतीश कुमार की मर्जी के इस क़ानून के समर्थन का फैसला कैसे हुआ ये हमें नहीं मालूम है .मामला कोर्ट में हैं हम अभी भी चाहते हैं वक़्फ़ क़ानून […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें