
पूर्व मंत्री एवं गया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार जी ने आज अपने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह सीधे जनता की सुविधाओं और अधिकारों से जुड़ा हुआ विषय है।निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रेम कुमार जी ने सड़क निर्माण, नाली-निर्माण, पेयजल, से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का जायजा लिया। उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि चाहे सड़क हो या शहरी बुनियादी ढाँचा, हर काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों की चरणबद्ध रिपोर्ट समय-समय पर उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि विकास योजनाओं की निगरानी निरंतर होती रहे।इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार जी ने गया की जनता और अपने मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें लगातार नौवीं बार प्रेम और विश्वास देकर बिहार विधानसभा भेजा है, जो उनके लिए अत्यंत गर्व और जिम्मेदारी की बात है। उन्होंने कहा कि यह जनता का स्नेह ही है जिसने उन्हें सदैव प्रदेश और गया के विकास हेतु समर्पित रहने की प्रेरणा दी है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि गया के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत रहेंगे और क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे। “मैं गया जी के विकास के लिए वचनबद्ध हूँ और हर वह कार्य करूंगा जिससे हमारे क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति तेज़ी से आगे बढ़ सके,”

