JDU ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी , 57 उम्मीदवारों का हुआ ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर JDU ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 57 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जारी इस पहली लिस्ट में कई पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है.अनंत सिंह को मोकामा से टिकट दिया गया है. अनंत सिंह ने मंगलवार को ही नोमिनेशन कर लिया है. JDU ने अपनी पहली लिस्ट में सामाजिक समीकरणों पर विशेष ध्यान दिया है. इस लिस्ट में कुर्मी-कोइरी समाज से 23 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है, जो जेडीयू का वोट बैंक माना जाता है. इसके अलावा अति पिछड़ा वर्ग से 9, दलित वर्ग से 12, और सवर्ण से 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पार्टी ने चार महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है- मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी, और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा.

JDU की पहली लिस्ट 

आलमनगरनरेन्द्र नारायण यादव
बिहारीगंजनिरंजन कुमार मेहता
सिंहेश्वररमेश ऋषिदेव
मधेपुराकविता साहा
सोनबरसारत्नेश सादा
महिषीगुंजेवश्वर साह
कुशेश्वरस्थानअतिरेक कुमार
बेनीपुरविनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीणईश्वर मंडल
बहादुरपुरमदन सहनी
गायघाटकोमल सिंह
मीनापुरअजय कुशवाहा
सकराआदित्य कुमार
कांटीअजीत कुमार
भोरेसुनील कुमार
हथुआरामसेवक सिंह
बरौलीमंजीत सिंह
जीरादेईभीषण कुशवाहा
रघुनाथपुरविकास कुमार सिंह
बड़हरियाइन्द्रदेव पटेल
एकमाधुमल सिंह
मांझीरणधीर सिंह
परसाछोटे लाल राय
वैशालीसिद्धार्थ पटेल
राजापाकरमेहन्द्र राम
महनारउमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुरमहेश्वर हजारी
वारिसनगरडॉ. मांजरीक मृणाल
समस्तीपुरअश्वमेघ देवी
मोरवाविद्यासागर सिंह निषाद
सरायरंजनविजय कुमार चौधरी
विभूतिपुररवीना कुशवाहा
हसनपुरराज कुमार राय
चेरिया बरियारपुरअभिषेक कुमार
मटिहानीराजकुमार सिंह
अलौलीरामचंद्र सदा
खगड़ियाबबलू मंडल
बेलदौरपन्ना लाल पटेल
जमालपुरनचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ारामानंद मंडल
शेखपुरारणधीर कुमार सोनी
बरबीघाडॉ कुमार पुष्पंजय
अस्थावांजितेन्द्र कुमार
राजगीरकौशल किशोर
इस्लामपुररूहेल रंजन
हिलसाकृष्ण मुरारी शरण
नालंदाश्रवण कुमार
हरनौतहरिनारायण सिंह
मोकामाअनंत सिंह
मसौढ़ीअरुण मांझी
संदेशराधा चरण साह
जगदीशपुरभगवान कुशवाहा
डुमरांवराहुल सिंह
राजपुरसंतोष कुमार निराला

आनेवाले दोनों सभी उम्मीदवारों लिस्ट जारी कर दी जाएगी .

Next Post

लालू राबड़ी के साथ नामांकन करने पहुंचे तेजस्वी यादव

Wed Oct 15 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email वैशाली : तेजस्वी यादव ने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है.राघोपुर से उनके सामने NDA के उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हुआ है.पिछली बार तेजस्वी यादव ने सतीश यादव 2020 में चुनाव हार दिया था. तेजस्वी यादव अपने साथ हाजीपुर के राजद […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें