नवादा : जिला पदाधिकारी ने मैट्रिक एवं इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

आज जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मैट्रिक एवं इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी परीक्षाओं के सुचारू, सुरक्षित एवं निष्पक्ष संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के चयन, व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में मैट्रिक के लिए 33 केंद्र एवं इंटर के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं । मैट्रिक के लिए कुल 39208 छात्र एवं इंटर के लिए कुल 37259 छात्र शामिल होंगे ।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को निर्देश दिया कि—सभी परीक्षा केंद्रों का चयन पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, शौचालय आदि सभी मूलभूत सुविधाओं को समय पर दुरुस्त किया जाए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा अनुशासन हर हाल में बनाए रखा जाएगा तथा नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।बैठक में अपर समाहर्ता डॉ अनिल कुमार तिवारी,पुलिस उपाधीक्षक श्री सोनी मलिक, गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Next Post

जस्टिस सूर्यकांत ने 53 में सिजेआई पद की शपथ ली

Tue Nov 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email जस्टिस सूर्यकांत ने देश के 53 में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलवाई पहली बार ऐसा हुआ है जब सिजेआई ने हिंदी में शपथ ली शपथ ग्रहण के बाद सूर्यकांत […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें