
सीतामढ़ी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही आक्रोशित लोगों ने आगजनी और हंगामा करने लगे है यह खबर सीतामढ़ी शहर के भवदेपुर इलाके से आ रही है जहां 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.बच्ची की हालत नाजुक है और अभी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.आक्रोशित लोगों ने भवदेपुर गुमती और गांधी चौक पर आगजनी और प्रदर्शन किया. आरोपित मोहल्ले का ही रहने वाला है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.कहा जा रहा है कि आरोपी नशा करता है .

