सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचायें-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक की।समीक्षा बैठक के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह ने विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा भावी कार्ययोजना की जानकारी दी।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है। बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। यहां कई महत्वपूर्ण चीजों का निर्माण कराया गया है।

इनफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के साथ-साथ बेहतर कानून व्यवस्था एवं लोगों की बुनियादी सुविधाओं पर काफी काम किया गया है। राज्य में छोटे-छोटे उद्योग भी लगाये गये हैं। इसका लाभ लोगों को मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों और क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचना चाहिये। लोगों का फीडबैक, सुझाव और शिकायतों पर भी हमलोगों की नजर रहनी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की खासियत, यहां की उपलब्धियां, नये-नये बदलाव, हेरिटेज आदि के बारे में राज्य और राज्य के बाहर के लोगों को सुगमतापूर्वक जानकारी मिले, इसके लिये समुचित व्यवस्था की जाय। साथ ही जिलों के महत्वपूर्ण स्थलों, उसकी खासियत तथा महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं आदि की जानकारी लोगों तक जिलावार उपलब्ध हो।

Next Post

बिहार में अपराध और अपराधियों का मनोबल ऊँचा-RJD

Fri May 15 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email rjd नेता एजाज अहमद ने कहा कि पटना में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं. रोज दिन हत्याएं हो रही है वहीं लूट की घटनाओं में भी काफी बढ़ गई है. कल पटना में ब्लैक आउट रिहर्सल के समय सुलतानगंज थाना […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें