लखीसराय : NDA नेताओ का रोड शो

लखीसराय : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपना चुनावी शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में रोड शो किया गया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन और लखीसराय से एनडीए प्रत्याशी सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का आगाज़ किया.रोड शो नगर पंचायत क्षेत्र से गुजरते हुए इंदपुर, जैतपुर समेत कई गांवों तक पहुंचा. जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया.एनडीए समर्थकों में भारी जोश देखने को मिला.विजय कुमार सिन्हा और सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल को जीताना है. गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा.

Next Post

महिला रोजगार योजना के नाम पर NDA आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है-RJD

Sun Nov 2 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email rjd प्रवक्ता एजाज अहमद ने चुनाव आयोग से अविलंव महिला रोजगार योजना में जो राशि डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे हैं उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए और इस तरह के मामले में nda सरकार चुनाव […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें