
केरल में रहेंगे तीन दिन तेजस्वी यादव. केरल में rjd चुनाव लड़ रही है. इसके बाद हम 5 तारीख को झारखंड जाएंगे जहां पार्टी का विस्तार करेंगे.तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी को ठगा गया है.आज इसी को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.नीतीश को यह निर्णय दबाव में दिलवाया गया है.हम शुरू से कहते थे कि जब भी भाजपा की सरकार आएगी उन्हें मुख्यमंत्री पद पर रहने नहीं देगी और आज वही हुआ है.चुनाव में जनतंत्र और मशीन तंत्र का भरपूर उपयोग किया गया है .तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी को भी घेरा और कहा कि नीतीश के इस्तीफे पर कई मंत्री विधायक रो रहे, कौन रो रहा क्या कर रहा वो नहीं जानते ?आज कल लोग केवल कैमरा देखकर ड्रामा करने लग जाते है .अब सब कुछ तो कर ही लिया है कुछ बचा नहीं है.ऐसे लोगों पर मैं कोई टीपा टिप्पणी नहीं करूँगा .निशांत का आगे क्या भविष्य है.इस पर तेजस्वी ने कहा कहा कि इस पर हम कुछ टीपा टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन अगर कोई भी युवा राजनीति में आता है तो उसका हम समर्थन करते हैं.

