मुख्यमंत्री द्वारा देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान का शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत की ‘देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान’ (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्य के पूर्व देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल पर जाकर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिलान्यास कार्य के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।

Next Post

तेज प्रताप का गठबंधन 5 पार्टियां के साथ

Wed Aug 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ‘टीम तेज प्रताप’ नाम से एक नया राजनीतिक मंच तैयार किया है. उन्होंने अपने समर्थन में पांच क्षेत्रीय दलों का गठबंधन बनाया है. राष्ट्रीय जनता दल समेत कांग्रेस को […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें