महिला आरक्षण बिल पर तेजस्वी यादव का बयान

महिला आरक्षण बिल को लेकर बिहार में भी सियासी बयानबाजी जारी है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कई राज्यों में सरकार है। हो सकता है कि चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा हो। तेजस्वी यादव ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर हम लोगों का पुराना स्टैंड सभी जानते हैं। बेहतर होता कि सभी राजनीतिक दलों को एक साथ बैठाकर बातचीत और राय-मशविरा किया जाता। इससे ज्यादा बेहतर होता। हालांकि, उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि महिला आरक्षण को लेकर उनकी पार्टी का पुराना रुख सभी को पता है।

Next Post

सवाल उठे तो इस्तीफा दे दिया, इसमें क्या दिक्कत है-पप्पू यादव

Sat Nov 28 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पप्पू यादव अशोक चौधरी के प्रोफेसर पद से इस्तीफे पर बोले – सवाल उठे तो इस्तीफा दे दिया, इसमें क्या दिक्कत है?बिहार का असली मुद्दा अपराध और बेरोजगारी है।भरत तिवारी एनकाउंटर को बताया गलत, परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिलने का आरोप।मनोज तिवारी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें