मैं छपरा को पूरी तरह बदलने आया हूं-खेसारी लाल यादव

छपरा : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव रविवार को पूर्व मंत्री उदित राय के आवास पहुंचे.उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं छपरा को पूरी तरह बदलने आया हूं.अगर अब तक यहाँ के जनप्रतिनिधि वाकई में काम करते, तो मुझे राजनीति में आने की कोई जरूरत नहीं पड़ती.खेसारी ने कहा कि वे छपरा की समस्याओं को गहराई से समझ रहे हैं और उनका स्थायी समाधान निकालने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे.भाजपा सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी ने कहा, वे सही कहते हैं कि हमारी विचारधारा अलग है, वे मोदी जी के नाम पर चुनाव जीतते हैं, मैं आम जनता के आशीर्वाद से विधयाक बनूंगा।. मेरा मकसद जनता की सेवा है, न कि सिर्फ प्रचार करना है .

Next Post

मुंगेर : कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में भव्य दीपोत्सव ,जलाया गए 11 लाख दिये

Mon Oct 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email मुंगेर : बरियारपुर प्रखंड स्थित कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में दीपोत्सव का नज़ारा इस बार सचमुच अद्भुत रहा. छोटी दीपावली की रात को जैसे ही दीपों की कतारें जलीं,बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर प्रकाशमय हो उठा. यूथ क्लब की ओर से आयोजित […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें