मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति मे मिली लड़की की लाश

मुजफ्फरपुर : सकरा थाना के गन्नीपुर बेझा चौर मे लड़की की लाश मिलने से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया. आज सुबह सुबह जब ग्रामीणों ने चौर मे लड़की की लाश देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी और देखते ही देखते लोगो की भीड़ वहां इक्कठा हो गई. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का लग रहा हैं. मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी हैं, मृतका लड़की की उम्र करीब 19-20 साल बताई जा रही हैं. मृतका के गले मे दुपट्टा का फंदा लगा मिला हैं. घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची हैं. पुलिस मामले की जाँच मे जुटी हैं. स्थानीय लोगो को कहना है कि कहीं दूर से लड़की को लाकर रेप कर उसकी हत्या कर दी है , हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर रही है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई दीं

Tue Mar 31 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महावीर जयंती पर भगवान महावीर को नमन करते हुये राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश सत्य और अहिंसा का है। हम सब भगवान महावीर द्वारा बताये गये अहिंसा के मार्ग […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें