राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की कमान अब प्रिंस पासवान के हाथों में

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। पार्टी के 26वें स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के संरक्षक पशुपति कुमार पारस ने बड़ी जिम्मेदारी प्रिंस पासवान को सौंपी है। अब प्रिंस पासवान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस मौके पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रिंस पासवान ने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प जताया।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर पार्टी के भीतर नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पार्टी की पूरी जिम्मेदारी प्रिंस पासवान को सौंप दी। प्रिंस पासवान अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभालेंगे। इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया और बुके देकर बधाई दी गई।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रिंस पासवान ने पार्टी के संरक्षक और संस्थापक पशुपति कुमार पारस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पशुपति पारस ने उन पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के हित में काम करने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेश स्तर पर सभी से विचार-विमर्श कर पार्टी हित में फैसले लिए जाएंगे।अब देखना होगा कि प्रिंस पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को किस तरह आगे बढ़ाती है और बिहार की राजनीति में अपनी भूमिका को किस तरह मजबूत करती है।

Next Post

LJP रामविलास का स्थापना दिवस, संगठन की ताकत दिखाने की कोशिश

Sun Nov 29 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी की ओर से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटे। समारोह के दौरान नेताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें