कैमूर : स्कॉर्पियो ने कंटेनर में मारी टक्कर महिला सहित 3 की मौत ,7 घायल

कैमूर : दुर्गावती में भीषण सड़क हादसा हुआ है . स्कॉर्पियो ने कंटेनर में भयानक मारी टक्कर मारी है जिसमें महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए है .कैमूर के दुर्गावती थाना के छज्जूपुर पोखरे के समीप NH 19 के दक्षिणी लेन में गुरुवार की अहले सुबह एक खड़ी कंटेनर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है .जिससे इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और स्कॉर्पियो में सवार 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. तीनों मृतकों में पहला मुस्लिम अंसारी 45 वर्ष के रूप में की गई है जो झारखंड का रहने वाला है, जबकि दूसरा मुन्ना अंसारी 45 वर्ष और तीसरी महिला रजिया खातून उम्र 60 वर्ष ये दोनों रोहतास के रूप में की गई है, सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पंडित ने कहा कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के समीप एक कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी है, इस घटना में एक महिला सहित तीन की मौत हुई है,बाकी अन्य सात लोग घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

Next Post

छपरा : अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दो लोगों को गोली मारी

Fri Oct 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email छपरा : दशहरा के दिन अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दो लोगों को गोली मारी . गोली लगने से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया .वहां की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.दशहरा […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें