आखिर अनुष्का यादव का बेटा का पिता कौन है ?

एक बार फिर तेज प्रताप यादव को लेकर विवाद तेज हो गया है. इस बार मामला उनके निजी जीवन और एक मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ा हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और उसके बच्चे से किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है. तेज प्रताप यादव एक बार फिर ऐसे सवालों के घेरे में हैं जहां राजनीति, प्रेम, साजिश और एक अनजान नाम आपस में उलझ गए हैं. अनुष्का यादव, एक नवजात बच्ची और अचानक उभरा नाम आकाश भाटी. इस पूरे घटनाक्रम ने सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है. सवाल यह कि यह आकाश भाटी कौन है?तेज प्रताप के इनकार के बीच एक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था.मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव के पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर दर्ज है.तेज प्रताप यादव ने न केवल अनुष्का यादव से अपने किसी भी तरह के संबंध को सिरे से नकारा, बल्कि एक नया मोड़ देते हुए आकाश भाटी का नाम उछाल दिया. तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने कथित संबंधों के बीच आकाश भाटी का नाम लेते हुए दावा किया कि अनुष्का यादव के बच्चे के पिता आकाश भाटी हैं और इसकी जांच होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है तथा उस महिला से उसका क्या संबंध है.

Next Post

बेतिया चीनी मिल में एक ट्रक में लगी भीषण आग

Tue Feb 10 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email बेतिया : मझौलिया चीनी मिल परिसर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई.यह आग इतनी तेज थी कि पास में खड़ा एक ट्रक पूरी तरह उसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलकर राख हो गया. आग लगने से मिल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें