
दरभंगा :आनंद मोहन ने कहा शहीद सूरज नारायण सिंह को मिलना चाहिए भारत रत्न . मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद सूरज नारायण सिंह की स्मृति सभा मे गुरुवार को दरभंगा आ रहे है. शहीद सूरज नारायण सिंह के स्मृति सभा मे भाग लेने कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में आ रहे है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को देखते दरभंगा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह न सिर्फ अलर्ट मूड में है.
आनंद मोहन सिंह ने बताया कि शहीद सूरज नारायण सिंह की जो भूमिका देश के लिए थी. उसके अनुरूप उन्हें सम्मान नही मिला. शहीद सूरज नारायण सिंह के जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए. इसके साथ ही शहीद सूरज नारायण सिंह को भारत रत्न भी दिया जाय .

