छपरा : अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दो लोगों को गोली मारी

छपरा : दशहरा के दिन अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दो लोगों को गोली मारी . गोली लगने से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया .वहां की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.दशहरा के दिन छपरा में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया . अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में कार सवार दो लोगों को गोली मारी . गोली लगने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत बहुत नाजुक है, उसे पटना रेफर किया गया है.पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.मृतक की पहचान भेल्दी थाना के खरीदाह गांव निवासी विनोद पांडेय के 30 वर्षीय बेटे राहुल पांडेय के रूप में हुई है जबकि दूसरा का नाम सुधांशु पांडेय है . बताया जा रहा है कि मृतक राहुल अपने भाई से कार लेकर जा रहा था. उसी बीच अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दीऔर इसी दौरान सूरज पांडेय के सीने में भी गोली मारी गई.

Next Post

पटना : गांधी मैदान में रावण दहन से पहले ही रावण का सिर टुटा

Fri Oct 3 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पटना : गांधी मैदान में रावण दहन से पहले ही रावण का सिर टुटा . तेज बारिश और हवा के कारण रावण का पुतला क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कारण उसका सिर टूटकर लटक गया. यह घटना उस समय हुई जब रावण दहन की तैयारी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें