RJD को लगा बड़ा झटका ,विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी ने RJD से दिया इस्तीफा

आज RJD को बहुत बड़ा झटका लगा है राजद के दो विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी ने RJD से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है .अब दोनों भाजपा या jdu का दामन थामेंगे और नवादा से चुनाव लड़ेगें .अगस्त में प्रधानमंत्री की गया रैली में राजद के नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से विधायक प्रकाश वीर भाजपा के मंच पर मौजूद नजर आए थे, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों RJD पार्टी से इस्तीफा देने वाले हैं. राजद विधायक विभा देवी ने वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नवादा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी.

उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार श्रवण कुमार को 26,310 वोटों के भारी अंतर से हराया था .वे राजद के पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी भी हैं.प्रकाश वीर 2020 में RJD के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे और उन्हें कुल 69,984 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 57,391 वोट मिले थे. प्रकाश वीर का आरजेडी से जुड़ाव काफी पुराना है. वे पार्टी संगठन में जमीनी स्तर से सक्रिय रहे हैं और राजौली क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.अब 2025 चुनाव में क्या होगा ? और कौन बाजी मरेगा ये देखनेवाली बात है .

Next Post

तेजस्वी को हिम्मत है तो राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव-PK

Sun Oct 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email राघोपुर : प्रशांत किशोर ने कहा तेजस्वी को हिम्मत है तो कहे की राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव .अगर दूसरे जगह से लड़ेंगे तो तेजस्वी यादव ने अपनी हार मान लिए है . 24 घंटा इंतजार करिए पेरासिटामोल की तरह होगी असर .बिहार में तेजस्वी […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें