
राघोपुर : प्रशांत किशोर ने कहा तेजस्वी को हिम्मत है तो कहे की राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव .अगर दूसरे जगह से लड़ेंगे तो तेजस्वी यादव ने अपनी हार मान लिए है . 24 घंटा इंतजार करिए पेरासिटामोल की तरह होगी असर .बिहार में तेजस्वी कि हालत राहुल गाँधी जैसी होगी .तेजस्वी यादव का यह गढ़ है उनका माता-पिता का यहां सीट है तेजस्वी यादव को इतना हिम्मत होना चाहिए कि यह बोल सके की हम राघोपुर सीट छोड़कर कहीं दूसरे जगह से चुनाव नहीं लड़ेंगे. प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा है कि अब राघोपुर में बहुत सुधार करना और इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है अब सुधार होना तय है 24 घंटा इंतजार करिए.
भले ही प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव लड़ने की बात स्पष्ट रूप से नहीं कर रहे हैं लेकिन राघोपुर से बड़ी तैयारी कर लिए हैं. पूरे दिन भर प्रशांत किशोर राघोपुर का दौरा करते रहे जगह-जगह पर जाकर लोगों से मुलाकात किया . प्रशांत किशोर ने कहा कि राघोपुर के जनता बदलाव चाहती है , बेरोजगारी प्लान और वार्ड की समस्या से जूझ रहे हैं. प्रशांत किशोर ने राघोपुर के जनता से स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर भ्रष्टाचार सरकार चाहते हैं तो नीतीश कुमार को वोट दें अगर अपराध और जंगल राज की सरकार चाहते हैं तो लालू यादव को वोट दें और अगर अपने बच्चों के शिक्षा रोजगार चाहते हैं तो जन सुराज को वोट दे .

