पटना : बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पटना में बाइक चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश . अब तक 08 अपराधी गिरफ्तार किया गया है .सिटी एसपी पश्चमी भानु प्रताप ने बताया कि फुलवारीशरीफ थाना में एक बाइक चोरी होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.अग्रतर अनुसंधान के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारी शरीफ के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया.गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए दिनांक 20.04.2026 को अरशद डी गिरोह (बाइक चोरी गिरोह) के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.अग्रतर अनुसंधान के क्रम में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उक्त गिरोह के 05 अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया, जो चोरी की बाइक को छिपाने, फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने तथा वाहनों को कबाड़ी में काटने के कार्य में संलिप्त थे.

Next Post

पुलिस लाइन के बैट्री गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Thu Apr 23 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email गया : पुलिस लाइन रोड स्थित एक बैट्री गोदाम में गुरुवार की सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया.लोगों के अनुसार, […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें