स्व० कर्पूरी ठाकुर की जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री शामिल हुए और वहां भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गोखुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के पुत्र एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘संसद और मैं’, ‘मेरे संसदीय स्वर’ का विमोचन किया।इस अवसर पर भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के पुत्र सह केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यगण, पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Next Post

सीतामढ़ी : इंजीनियरिंग की छात्रा की मौत पर जमकर प्रदर्शन

Sat Jan 24 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email सीतामढ़ी में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत अब तुल पकड़ता जा रहा है बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते मेधा को न्याय दिलाने की मांग कर […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें