
पूर्णिया : पप्पू यादव बिहार में चल रहे इंक्रोचमेंट ड्राइव पर जमकर बरसे और कहां कि ठंड महीने में किसी भी कीमत पर गरीबों के आसियाने न उजाड़े जाएं .उजाड़ने से पहले जमीन दीजिए जमीन पर घर बनाइये तब जाकर उनके घर तोड़िए . पप्पू यादव ने कहा कि विदेशी मेहमान के आने पर विरोधी दल के नेता के मिलने की परंपरा सदियों से रही है लेकिन डरी हुई और झूठी सरकार ऐसा नहीं करती है जो साबित करता है भारत की सरकार डरी हुई है. उन्होंने कहा कि ये लोग पढ़ते भी नहीं है इन्हें ना तो गांधी का पता है ना नेहरू का ना लोहिया का .
अब तो उनके विधायक कहते हैं महिला कुत्ता रखती है आत्म संतुष्टि के लिए. अभिलंब ऐसे विधायक को हटाना चाहिए. इतना बड़ा घोर अपमान हिंदुस्तान की आधी आबादी का आज तक किसी ने नहीं किया है.क्या उनके घर मां-बहन नहीं है?क्या वहां भी उनका कुत्ता था. उनसे आप उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी का सम्मान करें . पप्पू यादव ने कहा कि हम रहे या ना रहे लेकिन हमलोग हमेशा गरीब मिडिल क्लास के सवाल पर हम खड़े रहेंगे .उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें जमीन नहीं देती है तो हम उन्हें जमीन खरीद कर देंगे . हमने नालंदा में गरीबों को 50-50 हजार रुपए दिए हैं . ठंड महीने में किसी भी कीमत पर गरीबों का निवाला और आशियाना ना छीन जाए . है ।

