
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज बयान देते हुए कांग्रेस, आरजेडी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
- संविधान पर – भाजपा संविधान गौरव दिवस मना रही है और कांग्रेस रक्षा की बात कर रही है। कांग्रेस को कबूल करना चाहिए कि उन्होंने धारा 356 का दुरुपयोग कर 9 राज्यों की गैर-कांग्रेसी सरकारों को बर्खास्त किया। बिहार में नीतीश कुमार के समय रातों-रात राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
- सिंदूर विवाद पर – कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर की गई टिप्पणी पर कहा – ये हमारा संस्कार और सम्मान है। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
- सुशासन पर – सुशासन का मतलब अपराध शून्य नहीं, अपराध पर त्वरित कार्रवाई है। बेतिया और आरा की घटनाओं में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
- राहुल गांधी पर – राहुल गांधी को चंद्रशेखर जैसे समाजवादी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।
