राजेश राम का भाजपा पर हमला

संविधान गौरव दिवस के मौके पर जहां भाजपा संविधान गौरव दिवस मना रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च निकालकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पटना में निकाले गए इस मार्च में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान की मूल भावना और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

संविधान दिवस के मौके पर बिहार की राजधानी पटना में सियासी टकराव देखने को मिला। एक तरफ भाजपा संविधान गौरव दिवस मना रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस संविधान रक्षा मार्च निकालकर संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दे रही है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भाजपा और आरएसएस पर संविधान की प्रस्तावना और मूल भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। राजेश राम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके रहते चुनावी प्रक्रिया में वोट चोरी के जरिए भाजपा को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

राजेश राम ने कहा कि जब-जब देश में मौलिक अधिकारों और लोगों के मताधिकार का हनन हुआ है, कांग्रेस ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। इसी उद्देश्य से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के लोगों को संविधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कांग्रेस किसी भी कीमत पर संविधान को कमजोर नहीं होने देगी।

Next Post

18 सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का लोक भवन मार्च

Thu Nov 26 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email पटना: राजधानी पटना में आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों और खेत मजदूरों ने अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर लोक भवन मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत जेपी गोलंबर से हुई, जिसमें अखिल भारतीय किसान महासभा, बिहार राज्य किसान सभा और अखिल […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें