बिहार में भाजपा नेताओं का अकाल-मीसा भारती

वैशाली : मीसा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा पर बिहार में नेताओं की कमी है इसलिए बाहरी नेताओ को बुलाया जा रहा है .लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा कि एनडीए को 20 साल बाद बिहार के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा याद आया है.उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने कई बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है और इस बार बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. मीसा भारती ने कहा कि बिहार से इस बार एनडीए की विदाई तय है.लालगंज में योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा पर मीसा भारती ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा नेताओं का अकाल पड़ गया है, जिसके चलते उन्हें उत्तर प्रदेश से ‘भाड़े पर’ नेताओं को बुलाना पड़ रहा है. मीसा भारती ने स्पष्ट किया कि बिहार में यूपी के नेताओं की एंट्री नहीं होनी चाहिए और योगी आदित्यनाथ को अपने राज्य में बुलडोजर चलाना चाहिए.

Next Post

NDA का घोषणा पत्र में समग्र विकास का जिक्र-शाहनवाज हुसैन

Sat Nov 1 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email पूर्णिया : सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए का घोषणा पत्र कल जारी किया गया है जिसमें समग्र विकास का जिक्र किया गया है . उन्होंने कहा कि बिहार के दो युवराज नौकरी देकर सबसे बड़े जमींदार बनना चाहते हैं . बिहार में […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें