आपसी विवाद में पति-पत्नी ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग, पति की मौत और पत्नी गंभीर

छपरा : पति-पत्नी आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी ने तीन मंजिला मकान से छलांग लगा दी.जिससे
पति पिंटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी प्रिया सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है.पिंटू सिंह मढ़ौरा थाना के पटेढ़ी गांव के रहने वाले थे और पेशे से वेल्डर थे, वे छपरा में बन रहे डबल डेकर पुल के निर्माण कार्य में लगे हुए थे. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और बुधवार रात विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया.छलांग लगाने के दौरान पिंटू सिंह का सिर मकान के छज्जे से टकराया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी झाड़ी में गिर गईं, जिससे उनका एक पैर टूट गया और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दीं

Fri Mar 27 , 2026
Share on Facebook Tweet it Email मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा है कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व राष्ट्रीय एकता, अखण्डता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें