
BJP के वरिष्ठ विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने हैं। प्रेम कुमार साल 1990 में पहली बार गया सीट से विधायक चुने गए , इसके बाद वे कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे। गया टाउन सीट से वे लगातार 9 बार के विधायक रहे, प्रेम कुमार अति पिछड़ा वर्ग के चेहरा हैं। इस वर्ग के नेताओं में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई। जेपी आंदोलन से राजनीति मे सक्रिय रहने वाले वाले प्रेम कुमार अलग-अलग समय में नीतीश सरकार में 10 से ज्यादा विभागों के मंत्री रहे l

