
रोहतास : नौहट्टा से लापता पांच लड़कियों में पुलिस ने चार को सूचना दर्ज होने के तीन घंटे के अंदर पुलिस ने गुजरात के गांधीनगर से सकुशल बरामद कर लिया है.वही एक लड़की की तलाश अभी जारी है. एसपी रौशन कुमार ने बताया कि नौहट्टा थाना पुलिस को 21 जून को एक व्यक्ति ने सूचना दिया कि उसकी पुत्री समेत पांच लड़की 19 जून से लापता है.21 जून को यह सूचना पुलिस को मिलते ही तकनीकी तथा गुजरात पुलिस के सहयोग से चार लड़कियों को सकुशल बरामद गुजरात में किया गया है .वही एक युवती कि तलाश जारी है.एसपी रौशन कुमार ने बताया कि की पांचो लड़कियां आपस में सलाह कर के गुजरात में अपने एक सहेली से मिलकर कहीं बेहतर कार्य करने की योजना बनाकर घर में बिना जानकारी दिए हुए चली गई थी.जिसमें गुजरात गांधीनगर के एक घर से चार लड़कियों को बरामद किया गया.लेकिन मदन पासवान की 18 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी की तलाश अभी जारी है.

