
दरभंगा : जीवेश कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ा देने राजद के लोगों का टेंशन बढ़ गया है, यही कारण है तेजस्वी यादव ने कहा है कि पेंशन में लोगों को टेंशन हो रहा है.इस सरकार के द्वारा जब कभी भी गरीबों का भला किया जाता है तो तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार छाती पीटना शुरू कर देता है.उन्होंने ने कहा कि जब भी हमलोग जनता के बीच जाते थे. तब लोग कहा करते थे कि 400 रुपया के पेंशन को बढ़ाकर 1000 हजार रुपये कर दिया जाय.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी लोगों की बातों को सुना करते हैं.
उन्होंने लोगों की बातों को सुनकर समाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है. पेन्शन के बढ़ जाने से पूरे बिहार के लोगों में खुशी है.लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह पसंद नही आया. जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है ,उनके पास करने के लिए कुछ नही है . वह अपने माता पिता के 15 साल का लोगो को क्या हवाला देंगे? इसलिए वह केवल बयानबाजी करके बयानवीर बनकर चुनाव में जाना चाहते है.बिहार की जनता उनकी बातों को पहले से ही जानती है. उन्होंने कहा कि आगमी चुनाव नीतीश की सरकार बनना तय है.

