
सीवान ; भगवानपुर में अपराध की योजना बनाते पांच अपराधी हथियारऔर जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार .भगवानपुर हाट के बनपुरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास से पुलिस ने छापेमारी कर पांच अपराधियों को अपराध की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है . गिरफ्तार युवकों के पास से दो देसी कट्टा,पांच जिंदा कारतूस तथा दो बाइक जब्त किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सोंधानी गांव निवासी पुकार प्रसाद के पुत्र चंदन पटेल, रामपुर कोठी गांव निवासी बृज किशोर प्रसाद के पुत्र सतीश कुमार, शंकर महतो के पुत्र गोलू कुमार एवं सुरेन्द्र चौहान के पुत्र सचिन कुमार तथा महमदा गांव निवासी रंगीला यादव के पुत्र धीरज यादव के रूप में पहचान हुई है.
पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के भगवानपुर हॉट पुलिस को बुधवार की रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि पांच अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है. उसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस 3.15 एमएम, तीन जिंदा कारतूस 7.65 एमएम तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस तथा एक हीरो पैशन प्रो बाइक को जब्त किया गया है. एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि ये पांचों अपराधी डकैती कि बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. सभी गिरफ्तार अपराधियों को सीवान जेल भेजा जा रहा है.

