
कटिहार : घर में मकई की थ्रेसिंग कर रही एक युवती को जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन परिजनों की तत्परता और डॉक्टरों के समय पर इलाज ने 19 वर्षीय जीना खातून की जान बचा ली गई है . अब युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
जीना खातून घर में रखे मकई की सफाई और थ्रेसिंग का काम कर रही थीतो इसी दौरान मकई के ढेर में छिपा जहरीला सांप अचानक बाहर निकला और उसके हाथ में काट लिया.सांप के काटते ही घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने बिना घबराए पहले सांप को ढूंढकर मार डाला और फिर घायल युवती को तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
परिजन मृत सांप को भी अपने साथ अस्पताल लेकर पहुंचे ,सदर अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ए.के. देव ने युवती की जांच कर तुरंत इलाज शुरू कराया. समय पर एंटी स्नेक वेनम दिए जाने के कारण युवती की हालत में तेजी से सुधार हुआ. डॉक्टर ने बताया कि सांप काटने के मामलों में शुरुआती एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है. डॉक्टर को सांप की पहचान कराने के उद्देश्य से ही मृत सांप को अस्पताल लाया गया था, ताकि सही दवा और उपचार जल्द शुरू हो सके.

