
नबीनगर थाना क्षेत्र में 24 जून को प्रियाशु कुमार सिंह उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी . आज उसका खुलासा करते हुए औरंगाबाद पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला सच उजागर किया है, इस वारदात की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी गुंजा सिंह ही थी . अपने पुराने प्रेम-प्रसंग के चलते गुंजा ने शादी के महज 45 दिन बाद ही अपने फूफा जीवन सिंह के साथ मिलकर पति को मरवा दिया .गिरफ्तार पत्नी गुंजा सिंह ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया कि प्रियाशु से शादी के 15 दिन पहले से ही वह अपने फूफा जीवन सिंह के साथ प्रेम संबंध में थी और यह शादी उसे बिल्कुल रास नहीं आ रही थी. अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने फूफा जीवन सिंह के साथ मिलकर यह साजिश रची. जब प्रियाशु बनारस से लौट रहे थे, तो गुंजा ने ही अपने फूफा जीवन सिंह को इसकी खबर दी.फिर उसके बाद फूफा जीवन सिंह ने भाड़े के शूटरों से प्रियाशु की निर्मम हत्या करवा दी.

