
हाजीपुर : बीते रात आपसी विवाद में गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई वहीं मारपीट में तीन से अधिक लोग घायल हो गए है जिन्हें ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पूरी घटना नगर थाना के कोनहारा घाट इलाके की है.वहीं इसी विवाद से जुड़े एक अन्य घटना में हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए. पहले सूखा नशा को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई और उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया गया.घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.घायल युवक ने आरोप लगाया है कि रात को वह दवाई लेने जा रहा था तभी मिथुन कुमार नामक युवक ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया जिसका विरोध करने पर मिथुन ने उसकी पिटाई कर दी.इसी दौरान घायल के पक्ष से भी लोग आ गए और जिसके बाद दोनो पक्ष में मारपीट हुई और बाद में फायरिंग की गई.

