चुनाव आयोग BJP का प्रवक्ता बन गया है -पप्पू यादव

पप्पू यादव का चुनाव आयोग पर हमला और कहा कि चुनाव आयोग BJP का प्रवक्ता बन गया है . तेजस्वी यादव पर चुनाव आयोग के द्वारा नोटिस भेजे जाने के सवाल पर भड़के पप्पू यादव.कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को नोटिस भेजने के मामले में पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को BJP का प्रवक्ता तक कह दिया।पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “चुनाव आयोग के पास कोई और काम नहीं है क्या? बीजेपी और मोदी जी जितना कंफ्यूजन फैलाते हैं, चुनाव आयोग वही करता है। क्या चुनाव आयोग अलाउद्दीन का चिराग है? अब यह खुद संदिग्ध आयोग बन गया है, और किसी भी परिस्थिति में BJP का प्रवक्ता बन जाता है।”

उन्होंने कहा कि “टीएन शेशन और रॉ जैसी सख़्ती अब नहीं रही। चुनाव आयोग ने अपनी प्रासंगिकता खत्म कर दी है। सूप बजे तो बजे, चलनी भी बाजे… BJP के प्रवक्ता जो कहते हैं, बाद में नोटिस भेज देते हैं, यह सही नहीं है।”राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि “राहुल गांधी लगातार बिहार और देश के गरीबों की चिंता कर रहे हैं। यह चुनाव, बिहार की नस्ल और अधिकार पर हमला है, जो BJP और चुनाव आयोग पिछले दरवाजे से कर रहे हैं।”

अमित शाह के बिहार आने पर उन्होंने कहा कि “सबको अधिकार है आने का, लेकिन BJP को चुनाव के समय ही भगवान और धर्म याद आते हैं। पिछले चुनाव में राम याद आए थे, अब सीता याद आ रही हैं। यह दौरा राजनीति के लिए है, न कि सीता मैया के सम्मान के लिए।”

Next Post

पिकअप वैन पलटने से पांच कांवड़ियों की मौत, चालक लापता

Mon Aug 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Email भागलपुर ज़िले के शाहकुंड से सुल्तानगंज के बीच श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक लापता है।बताया जा रहा है […]

आपकी पसंदीदा ख़बरें