
नेपाल से रक्सौल बॉर्डर के रास्ते मानव बम जैसे बनकर गाँजा की तस्करी की जा रही थी । एसएसबी ने जब मैत्री पुल से दोनो गाँजा तस्कर को गिरफ्तार किया तो कान खड़े हो गए । ये तस्कर पश्चमी चम्पारण के निवासी है। नेपाल से गाँजा लेकर आ रहे थे। बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसी को चकमा देने के लिए तस्कर गाँजा को अपने शरीर मे बांध कर ऊपर से शर्ट पहन रखा था। ताकी किसी को शक नही हो। लेकिन रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा की चौक चौबंद व्यवस्था ने दोनों तस्करों धर दबोचा। दोनों तस्करों को देखते ही एसएसबी को शक हुआ जब तांगे से उतार कर दोनों तस्करों की जांच की गई तो एसएसबी के कान खड़े हो गए। दोनों तस्करों ने गाँजा को ह्यूमन बम की तरह गांजा को शरीर मे बांध रखा था। एसएसबी ने दोनों युवको को हरैया पुलिस को सौप दिया है।पूलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

