
भागलपुर ज़िले के शाहकुंड से सुल्तानगंज के बीच श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक लापता है।बताया जा रहा है कि सभी मृतक कांवड़िया शाहकुंड प्रखंड के निवासी थे और सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर जेठौरनाथ धाम पूजा के लिए जा रहे थे। पिकअप वाहन में डीजे सिस्टम भी लगा हुआ था और आशंका जताई जा रही है कि कुछ कांवड़िए डीजे के ऊपर चढ़कर बैठे थे, जिससे असंतुलन होने पर गाड़ी पलट गई।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं चालक की तलाश की जा रही है।

