
पटना सिटी : फतुहा थाना में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है .कहा जा रहा है कि युवक का जमीनी विवाद काफी दिन से चल रहा था .मृतक के परिजन ने कहा कि जमीन हमारे परिजनों को दोबारा खरीद लिया गया था पैसा भी दे दिया गया था ,उसके बाद जमीन मालिकों को नियत में खोट आ गई उन्होंने बुलाकर हमारे भतीजे को गोली मारकर हत्या करवा दिया .उन्होंने कहा कि प्रशासन भूमि पर पहले जांच पड़ताल के लिए आई थी जो हमने पूछा प्रशासन से क्या मामला है तो उन्होंने डाट कर मुझे भगा दिया कि तुमको क्या मतलब है .
बाद में हमने उनको कहा कि यह जमीन हमारे पिता के द्वारा खरीदा गया है. उसके बाद प्रशासन ने कहा कि नापी हो रहा है इनका जमीन है तुम लोगों का नहीं है इसी कारण विवाद चल रहा था .वही आज तक के जमीन के विवाद के चलते हमारे भतीजे को घर से बुलाकर खिला-पिला कर गोली मार दी गई जिससे मौत हो गई है. प्रशासन ने कहा कि अधिकारी बतलाएंगे और घटनास्थल पर मौजूद फतुहा थाना के अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया .क्योंकि वहां पर मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है .

