
खगड़िया : गोरखपुर से बीजेपी सांसद और सीने स्टार रवि किशन ने अपने संबोधन में लालू यादव के शासन काल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बिहार 2001 से आ रहा हूं.उस समय में बिहार में कोई अच्छी सड़के नहीं थी.लेकिन बम जरूर फेंके जाते थे.थोड़े मामूली बात पर लड़के कट्टा चला देते थे. 2005 के बाद समय बदल गया है.जिस तरह से यूपी से माफिया का सफाया हो रहा है ,उसी तरह अब बिहार में भी होगा.मुझे पिछले दो दिनों से धमकी दी जा रही है और मुझे और मेरी मां को गाली दी जा रही है.इससे मुझे कोई फर्क नही पड़ता है .

