
सुपौल : त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया. सामान बेचकर घर लौट रहे व्यापारी से अपराधियों ने 54 हजार रुपये लूट लिए और हवाई फायरिंग करने के बाद हथियार के बट से हमला कर व्यापारी का सिर फोड़ दिया . कटैया निवासी मोहम्मद जफार उद्दीन 11:30 बजे दिन में त्रिवेणीगंज मंगलहाट से बकरा बेचकर अपने घर लौट रहे थे. तो दो अपाचे बाइकों पर सवार पांच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर लिया औरअपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर व्यापारी को रोका और जब उन्होंने विरोध किया तो हथियार के बट से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे
जफार उद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद अपराधी उनसे 54 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए. पीड़ित को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.

